Spread the love

LPG Cylinder Price: कमर्शियल के अलावा ये सिलिंडर भी हुआ महंगा, जान लें कीमतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीPublished by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 01 May 2026 12:22 PM IST
सार
Commercial LPG Hike India: मई का महीने शूरू होते ही कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके साथ ही छोटू सिडिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। आइए इस लेख में इनकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
LPG Cylinder Prices Revised Commercial and Mini Cylinders Get Dearer While Domestic Rates Stay StableLPG गैस की बढ़ीं कीमतें – फोटो : AI
LPG Cylinder Price May 2026: मई महीने के पहले दिन से ही गैस कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलिंडरों की कीमतों में नया बदलाव किया है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, कमर्शियल उपयोग करने वालों और घर से दूर रहकर छोटू सिलिंडर के इस्तेमाल करने वालों पर पड़ेगा। 

जहां एक तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है, वहीं दूसरी तरफ 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर (छोटू) के दाम भी बढ़ गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश के करीब 33 करोड़ घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए इस लेख में कमर्शियल सिलिंडर और छोटू सिलिंडर की नई कीमतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापनकमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
  • 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में देशभर में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है।  इस इजाफे के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है।  कीमतों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *