भिलाई । 8 मई 2026 [ P. Mohan ] भिलाई .जुनवानी मेंस्थापित शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में 23 से 29 मई तक सात दिवसीय प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम सुंदर पाराशर के श्री मुख से सरस भागवत कथा का भव्य आयोजन समय 3 से 6 बजे संध्या तक किया ज रहा है ।उपरोम्त जानकारी प्रसिद्ध शिक्षाविद गंगाजली एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आईपी मिश्रा ने दी है । श्री मिश्रा जी ने बताया कि श्री श्याम सुंदर पाराशर जी के श्री मुख से श्री भागवत कथा को बहुत ही बहुत ही सुंदर ढंग से पेश करते हैं । साधारण शब्दों मेंआसानी से समझने लायक इस सरस भागवत कथा का श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक लोगोंको उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की आग्रह किया है । विदित हो यह कार्यक्रम पिछले वर्ष सेक्टर 2 हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ था ‘मौसम को देखते हुए इस बार शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में किया जा रहा है ।