निगम मुख्यालय में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, नागरिकों ने दिए आवेदन .शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। न

Spread the love



भिलाई। 08.05.2026 [ PMOhan ] नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के नागरिक शामिल हुए। शिविर में नागरिको द्वारा मांग एवं शिकायत प्राप्त हुआ है, जिसका त्वरित निराकरण किया जायेगा।
सुशासन तिहार शिविर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। जहां शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सेवा, आयुष सेवा, महिला एवं बाल विकास, वन एवं जलवायु, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, उज्ज्वला, संपत्तिकर एवं अन्य योजनाओं के काउंटर लगे हुए है। शिविर में नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु भी आवेदन प्रस्तुत किए। निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए आवेदन प्राप्त किए और निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *