दुर्ग जिले में नए एसडीएम बने संयुक्त कलेक्टर महेश राजपूत
भिलाई दुर्ग जिले में अनुविभागीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पहले जारी पदस्थापना आदेशों को निरस्त कर नए प्रभार तय किए हैं। संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग के साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर लवकेश कुमार ध्रुव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा और अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा के पद पर पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी पाटन की जिम्मेदारी दी गई है।
