इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
अगर आप ज्यादा पावर या नई परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. चारों Signature Series मॉडल में पहले वाला ही 112ci (1,834cc) लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन मिलता है, जो 126hp की पावर और 180Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यानी इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ डिजाइन, पेंट फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स बदले गए हैं, इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है.
कीमत और लॉन्च का इंतजार
Indian Motorcycle ने इन बाइक्स को Extremely Limited यानी बेहद सीमित संख्या में बनाने की बात कही है, लेकिन कितनी यूनिट्स तैयार होंगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया है. साथ ही यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह Signature Series भारत में लॉन्च होगी या नहीं. ऐसे में भारतीय ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: स र्फ 2 घंटे में फुल चार्ज, 175km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, खरीदने से पहले जानें कीमत-खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने जीता शशि थरूर का दिल, जानिए क्यों वायरल हो रहा सांसद का पोस्ट
2FIFA World Cup 2026 Best XI: मेसी-एमबाप्पे को मिली जगह, रोनाल्डो और हैरी केन बाहर3मीन साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त तक: इस हफ्ते अंतर्ज्ञान दिलाएगा सफलता, करियर और रिश्तों
