क
भिलाई . 23 उजुलाई 2026 . [ Pmohan ]भिलाई नगर पुलिस ने खाद्य विभाग के प्रतिवेदन पर सेक्टर 7 स्थित सरकारी राशन दुकान के संचालक धनंजय सिंह और विक्रेता नमिता सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है। खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत बघेल ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले की कई दुकानों के स्टॉक की जांच की गई थी। भौतिक सत्यापन में पता चला कि सेक्टर 7 मार्केट स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 1007.51 क्विंटल चावल स्टॉक में कम पाया गया।
कलेक्टर कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई हुई। जब संचालक ने संतोष जनक जबाव नहीं दिया तो उसके खिलाफ कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी कड़ी में थाने में
केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करने के बाद गुरुवार को संचालक धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 में जिले की 15 से अधिक दुकानों का स्टॉक चेक किया गया था। पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई-2014 को शिकायत मिली कि दुकानदार को बीपीएल और एपीएल कार्ड धारक को वितरण के लिए चावल दिया जाता है। लेकिन दुकानदार अवैध तरीके से चावल की कालाबाजारी कर रहा है। इस वजह से दुकानों के स्टॉक में हजारों क्विंटल चावल कम है। इसके बाद जांच के लिए टीम बनाई गई। 24 जुलाई 2024 को टीम ने दुकान की जांच की। दुकान में भंडारित भौतिक रूप से उपलब्ध राशन का सत्यापन कर ऑनलाइन प्रदर्शित मात्रा से मिलान किया गया।


