SNG School sector 4 की Mकृतिका ने Gold एवं जैस्मिन रजत पदक जीतकर Schoolको गौरवित किया .

Spread the love

भिलाई 23 जुलाई 2026 [ pmohan ] Sree Narayana Guru Vidya Bhavan सेक्टर-4 की प्रतिभाशाली छात्रा एम. कृतिका ने सी.बी.एस.ई द्वारा आयोजित खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे भिलाई शहर में खुशी की लहर है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एम. कृतिका ने अंडर-19 (63 से 68 किलोग्राम भार वर्ग) में भाग लिया। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय कृतिका ने अपने बेहतरीन दांव-पेच और उत्कृष्ट खेल कौशल से विरोधियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह शाला की ही जैस्मिन नाहको ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन खेल तकनीक के बल पर अंडर-19 श्रेणी के 68 प्लस किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर एस. एन. जी. विद्या भवन के मैनेजर वी के बाबू, टी यू सुनील (कॉरोस्पोंडेंट), पी एस सुरेश (ट्रेजरार), विनय पीताम्बरन (उपाध्यक्ष, संस्था), प्राचार्य अनुराग वर्मा, प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।

रिसाली के वार्ड 18 में नई पानी टंकी बनेगी वैशाली नगर निगम के महापौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *