दुर्ग। १६ अप्रेल 2026 [pmohan] केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में कृष्णा पब्लिक स्कूल, दुर्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा। सात छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया है। विद्यालय सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने – वाले सम्राट सिंह राठौर ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दिव्यम देशमुख ने 96.6%, तेजस सोनी ने 96%, मोहनीश साहू ने 93% प्राप्त किए। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक शर्मा, प्राचार्या इति शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी।
